Translate

Friday, 15 February 2013

नेताओ की गंदी होती जबान और नौकरशाही में झुकता प्रशासन



रोज हो रही बलात्कार की घटनाओ  के बीच आज जहां बरसों से शोषण की शिकार महिलाएं दुनियाभर में चल रहे वन बिलियन राइजिंग आन्दोलन  के जरिये अपनी आवाज़ बुलंद कर रही है , वहीं कोच्चि में केंद्रीय मंत्री ने महिलाओं के सम्‍मान के खिलाफ बात की है। एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक महिला रिपोर्टर ने वायलार रवि से सूर्यनेल्‍ली रेप कांड (जिसमें राज्‍यसभा के डिप्‍टी चेयरमैन पी जे कुरियन पर आरोप हैं) पर सवाल किया तो मंत्री ने इसका सीधा जवाब देने के बजाय रिपोर्टर का ही मजाक उड़ा दिया। रवि ने रिपोर्टर से कहा, 'क्‍या आपके साथ कभी वैसा हुआ है, जैसा सूर्यनेल्‍ली रेप कांड में पीडिता के साथ हुआ? क्‍या आपको कुरियन से कोई पर्सनल शिकायत है?'

केंद्रीय मंत्री की यह टिप्‍पणी महिला संगठनों को बेहद नागवार गुजरी है। केरल में महिला पत्रकारों के संगठन ने कोच्चि प्रेस क्‍लब के बाहर प्रदर्शन किया। चौतरफा विरोध के बाद वायलार रवि ने माफी मांग ली है। लेकिन सरकार में ही उनकी फजीहत हो रही है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी  ने कहा कि सार्वजनिक मंच पर किसी भी शख्‍स को इस तरह की टिप्‍पणी करना शोभा नहीं देता है। उन्‍होंने इस मामले को ज्‍यादा तूल नहीं दिए जाने का भी अनुरोध किया है।
 
17 साल पुराने सूर्यनेल्‍ली रेप कांड को लेकर कुरियन ने कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और राज्‍यसभा के सभापति व उपराष्‍ट्रपति हामिद अंसारी को अपनी सफाई पेश की है। इसके बाद सोनिया भी कुरियन से मिली .......
 
यह सब तब हो रहा है जब पेरिस से लेकर राजस्‍थान के तिलोनिया गांव तक में वन बिलियन राइजिंग आंदोलन की धूम देखने को मिल रही है। दिल्‍ली गैंगरेप की घटना के बाद जिस तरह से लोग सड़क पर उतरे, उसी गुस्‍से को आगे बढ़ाने का काम यह आंदोलन कर रहा है। इस घटना के बाद देश के हर पत्रकार के मन में सवाल है की क्या सवाल का जवाब न दे पाने  की हैसियत रखने वाले सियासत के मठाधीश का यही चेहरा है,  हद तो तब हो जाती है जब एक सरफिरा नेता या किसी बड़े आह्दे पर बैठा अफसर से आप कुछ उनकी निजी जिन्दगी से जुड़े सवाल पुछ दे सवाल पूछने की देरी है प्रशासन में बैठे बाबु से लेकर अफसर तक आपके पीछे पद जायेगा पत्रकार के घर की सीमा से लेकर उसके जरी प्रमाद पत्रतो की भी जाँच हो जाती है। जरुरत है ऐसे लोगो के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठने की ताकि देश का आवाम बुध जमीनी पकड़ से वाकिफ हो ...

No comments:

Post a Comment