Translate

Tuesday, 6 November 2012

नैतिकता कहाँ है.................



पिछले कुछ समय से देश  में एक अजब सा माहौल देखा जा रहा है। जिस तेजी से गांधीवादी नेता अन्ना और उनकी टोपी ने आम आवाम को उनकी आवाज बनकर राहत देने की जो कोशिश की थी। अब न तो वेश कोषिष दिखती है और न ही अन्ना का, वह आधार, रही बात टीम अन्ना की तो उसमें विचारवान और तेजतर्रार अरविंद केजरीवाल ने देष की राजधानी में लोगो को एक ऐसा मुद्दा दे दिया जो न केवल मिडि़या की टीआरपी बढ़ाने में कारगर रहा बल्कि देष के थोड़े बहुत और सामान्य समक्ष रखने वाले लोग को भी हरदिन एक नये भष्ट्राचार की चर्चा में मषगुल करने में कारकार रहा।
    केजरीवाल को लेकर भले ही तरह तरह की बातें होती हो लेकिन एक सर्वमान्य और पते की बात ये है कि उनका अंर्तमन चाहे जो भी कहे जुबान से निकले हुए सच ने राजनीति को खंगाल दिया है। हम और आप कई हकिकतो जानने समझने के बावजूद बेबाकी से सामने लाने से बचते रहे है। उनहे केजरीवाल ने जुबान दी। इस पूरे परिदृष्य में एक बात जो सिधे आम आदमी और उसके आम समझ से जुड़ी है वो ये की चाहे कांग्र्रेस हो या भाजपा अपने हमाम में दोनेा ही नंगे है। अगर किसी भी बड़ी राजनैतिक पार्टी और किसी बड़े सर्वमान्य नेता की बात करें तो इस मामले में सभी पार्टियां कंगाल है। ऐसे में आखिर हम किसे अपना नुमाइंदा बनाये ? उस केजरीवाल केा जो मंच पर चिल्लाकर खुलासो की बात तो करते है लेकिन अपनी बात को अंजाम तक पहुंचाने की ताकत उनके बुते से बाहर है या फिर उस अन्ना को जिन्होने ने मुट्ठीभर लोगो के लोकपाल अभियान को दिषा देने के लिये लोगो का भरपूर समर्थन लूटा लेकिन अपनी ही टीम की बीच के मतभेद बाद में उनपर हावी हो गये। देष के सामने एक गांधीवादी की नेता की जो सषक्त छवी आयी थी वो भी चंद लम्हो में ही धुंधली हो गई।
         आज मुझे यह बताते जरा भी शर्म महसुस नही होती की अपने पत्रकारिता के पेषे में रहते हुए मैने एक आम दबे कुचले आदमी का जो दर्द महसुस किया है उसे शब्द देने का सार्मथ न मुझमे है न आपमें, अपने आपको बचाये रखने और रोज जीने मरने की कोषिष के बीच वह आम आदमी सौ तरह के समझौते करता है और हजार बार अपनी आत्मा को मारता है। जब जब वह कुछ कहने का साहस जुटा पाता है तब तक समाज और आसपास का वातावरण, स्थितियां उस साहस को बुरी तरह कुचल जाती है। और उस दबे कुचले आम आदमी को खड़ा होने में फिर एक बड़ा वक्त लगता है। यही वजह है कि थाने में रिपोर्ट लिखवाने से लेकर सरकारी अस्पताल में पर्ची बनवाने तक, राषन की लाईन से लेकर बच्चे के विद्यालय में दाखिला तक जितने पापड़ बेलने पड़ते है। अपनी उस परेषानी को थोड़ा कम कर पेट की आग के लिये रोज काम करने की मजबुरी ही वह समस्या है जो भष्ट्राचार की जड़े कभी नही हिला सकती। आप निस्वार्थ भाव से मदद की पेषकष करें तो सहायता लेने वाला आप पर ही शंकाओ के साथ सौ सवाल दागेगा। यही है राजनीति अन्ना केजरीवाल और न जाने कब आयेगा, आ पायेगा या भी नही उस लोकपाल की हकिकत।



आप अपने विचार अवष्य रखें