Translate

Friday, 21 June 2013

केदारनाथ में बलात्‍कार और लूट !

उत्‍तराखंड में आई अभूतपूर्व तबाही  से जहां पूरा देश परेशान है, वहीं कुछ बदमाश कहर के बीच भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। उत्‍तर प्रदेश के एक प्रतिष्‍ठि‍त हिंदी समाचार पत्र में प्रतापगढ़ से प्रकाशि‍त समाचार के मुताबि‍क केदारनाथ में फंसे श्रद्धालुओं पर बदमाशों ने हमला करना शुरू कर दि‍या है। समाचार में बताया गया है कि पीड़ि‍त श्रद्धालुओं ने फोन पर बताया कि कुछ बदमाशों ने केदारनाथ धाम परि‍सर में फंसे श्रद्धालुओं पर हमला बोल दि‍या। वे उनके सामान और पैसे लूट ले गए और महिलाओं की आबरू पर भी हमला बोला। वहां फंसे लोग अपने परिजनों से यह बात बताते समय रो पड़े।  
समाचार पत्र ने बताया है कि श्रद्धालुओं से फोन पर हुई वार्ता के अनुसार धाम के पीछे और आसपास पहाड़ी व जंगली इलाका है। यहां पर अक्सर कुछ बदमाश आ जाते हैं। आपदा से बचने को पहाड़ी जंगलों में छिपे बदमाशों ने उनपर हमला कर दिया। नुकीले औजारों से लैस उन बदमाशों की संख्या 50 में थी। श्रद्धालुओं ने बताया कि वहां बदमाशों ने कई महिलाओं और लड़कियों के जेवरात लूट लिए। आधा दर्जन महिलाओं को बदमाश जंगल में खींच ले गए औरउनकी आबरू पर हमला किया। इनमें से कुछ का तो पता ही नहीं चला।